-
बॉलीवुड एक्टर-डाययरेक्टर फरहान अख्तर और अधुना ने अलग होने का फैसला किया है। इनकी शादी 16 साल पहले हुई थी। दोनों की ओर से एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि उन्होंने यह फैसला रजामंदी से लिया है।
-
फरहान अख्तर और अधुना की ओर से जारी स्टेमेंट में कहा गया है, 'हमने रजामंदी से अलग होने का फैसला किया है। हमारे बच्चे हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेंगे और यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है कि उन्हें किसी भी प्रकार की अटकलों से दूर रखा जाए।' दोनों ने लोगों से अपील की है कि वे उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे।
-
फरहान अख्तर और अधुना के दो बच्चे शाक्य और अकीरा हैं।
-
फरहान (42) और अधुना भबानी (48) ने साल 2000 में शादी की थी. उनकी शादी ‘दिल चाहता है’ की रिलीज एक साल पहले हुई थी।
-
अधुना हेयर स्टाइलिस्ट हैं। वह 'बी ब्लंट' नाम से salon की चेन चलाती हैं और इसकी को-ओनर हैं।
-
फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' की रिलीज और डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर भी अधुना नहीं पहुंचीं थीं, जिसे लेकर बॉलीवुड में काफी चर्चा थीं।