-
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है। संजय कपूर एक जाने माने बिजनेसमैन थे। गुरुवार को वो यूके में पोलो खेल रहे थे और तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और निधन हो गया। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta)
-
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी। हालांकि, पिछले काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी और कौन हैं तीसरी पत्नी? (Photo: @Karisma Kapoor/Insta)
-
ये तो सबको पता है कि करिश्मा कपूर की पहले शादी अभिषेक बच्चन से हो रही थी। दोनों की साल 2002 में सगाई की घोषणा भी हुई थी। लेकिन साल 2003 में दोनों की सगाई टूट गई। (Photo: @Karisma Kapoor/Insta)
-
अभिषेक बच्चन संग सगाई टूटने के कुछ महीने बाद अचानक करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। (Photo: @Karisma Kapoor/Insta)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात एक पार्टी में और इसके बाद इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। संजय कपूर ने करिश्मा कपूर को शादी के लिए प्रपोज किया जिसके लिए वो मान गईं। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta)
-
हालांकि, यह भी कहा जाता है कि संजय कपूर से करिश्मा कपूर की शादी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई थी। संजय कपूर की करिश्मा कपूर दूसरी पत्नी थीं। दोनों की 20 सितंबर 2003 में शादी हुई थी। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta)
-
शादी के दो साल बाद 2005 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर बेटी समायरा के पेरेंट्स बनें। इसके बाद साल 2010 में बेटे कियान का जन्म हुआ। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta)
-
कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ता बिगड़ने लगा और साल 2014 में दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी। साल 2016 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर का तलाक फाइनल हो गया और हमेशा के लिए इनकी राहें जुदा हो गईं। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta)
-
पहली पत्नी संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी थीं जो जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं। फिलहाल वो बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के साथ मिलकर पिछले कुछ सालों से प्लेग्राउंड नाम की एक कंपनी चला रही हैं। दोनों की शादी साल 1996 में हुई थी और 2000 में इनका तलाक हो गया था। (Photo: Nandita Mahtani/Insta)
-
तीसरी पत्नी संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव हैं जो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। (Photo: Priya Sachdev Kapur/Insta) कौन थे संजय कपूर? करिश्मा के एक्स हसबैंड ने की थीं 3 शादियां, जानिए उनकी वाइफ और बच्चों से लेकर सब कुछ
