-

साल 2025 को खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यह साल कई फिल्मी सितारों के लिए भी काफी खास रहा। इस साल कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारे 2025 में पेरेंट्स बने? (Photo: Katrina Kaif/FB) इन इस्लामिक देशों में बैन हुई धुरंधर, ये फिल्में भी नहीं हो पाई थीं रिलीज
-
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों इसी साल 19 अक्टूबर को एक बेटे के माता पिता बने हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम नीर रखा है। (Photo: @parineetichopra/Insta) -
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
साल 2021 में शादी बंधन में बंधे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 7 नवंबर 2025 को पेरेंट्स बने थे। कैट ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। (Photo: Katrina Kaif/FB) -
सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई 2025 को पेरेंट्स बने थे। उनकी बेटी का नाम सरायाह है। (Photo: Kiara Advani/Insta) -
इलियाना डीक्रूज-माइकल डोलन
इलियाना डीक्रूज और माइकल डोलन 19 जून 2025 को दूसरी बार माता पिता बने थे। दोनों ने अपने दूसरे बेटे का नाम कीनू रखा है। (Photo: ileana_official/Insta) -
केएल राहुल-अथिया शेट्टी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी 24 मार्च को बेटी एवाराह विपुला राहुल के पेरेंट्स बने थे। (Photo: @athiyashetty/Insta) -
राजकुमार राव-पत्रलेखा
राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर 15 नवंबर को एक बेटी ने जन्म लिया है। (Photo: @patralekhaa/Insta) -
अरबाज खान-शूरा खान
शूरा खान ने इसी साल 5 अक्टूबर को बेटी सिपारा को जन्म दिया। अरबाज खान की शूरा दूसरी पत्नी हैं। (Photo: @arbaazkhanofficial/Insta) -
जहीर खान-सागरिका घाटगे
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी एक्ट्रेस सागरिका घाटके ने अप्रैल में बेटे को जन्म दिया था। दोनों के बेटे का नाम फतेह सिंह है। (Photo: Zaheer Khan/FB) धर्मेंद्र ने जिस बंगले को सिर्फ 1.5 करोड़ में खरीदा था, अब उसकी कीमत इतनी है कि यकीन नहीं होगा