-

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में उर्वशी रौतेला एक्ट्रेस इंस्टाग्राम में और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। हमेशा बोल्ड ड्रेस में नजर आने वालीं उर्वशी पिछले दिनों इंडियन अवतार में नजर आईं थीं। वहीं इस बार एक्ट्रेस फिर से अपने बोल्ड अवतार में फैंस को दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उर्वशी ने अपनी कुछ ब्लैक तो कुछ व्हाइट ड्रेस में फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस खिल रही हैं। इन तस्वीरों में उर्वशी कॉन्फिडेंस के साथ पोज देती दिख रही हैं। उर्वशी के फैंस उन्हें इस रूप में देख कर काफी खुश वजर आ रहे हैं। देखें यहां:-
-
ब्लैक ड्रेस में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते हुए
-
व्हाइट मोनोकिनी में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला
-
अपने इसी ग्लैमर अंदाज के लिए उर्वशी के फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं।
-
उर्वशी के फैंस उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए हमेशा एडमायर करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअस की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
-
इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला के 25.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं एक्ट्रेस सिर्फ 91 लोगों को ही फॉलो करती हैं। रोहित शेट्टी बादशाह, मनीश मल्होत्रा उनकी लिस्ट में शुमार हैं।
-
सोशल मीडिया पर आए दिन उर्वशी किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं।
-
कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ब्लू बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 2 पीस ब्लू बिकिनी पहन कर एक्ट्रेस पोज देती दिखीं। समंदर किनारे एक्ट्रेस चिल करती नजर आईं थीं।