-
एक जमाना था जब टीवी पर साफ सुथरे धारावाहिक आया करते थे जिन्हें हम किसी के भी साथ बैठकर देख लिया करते थे। लेकिन अब बॉलीवुड की तरह ही छोटा पर्दा भी बोल्ड होता जा रहा है। जहां पहले रोमांटिक सीन्स की भी एक सीमा होती थी वहीं अब टीवी पर कोई सीमा रह ही नहीं गई है। आजकल शो में रोमांटिक सीन के साथ-साथ किसिंग सीन की भी भरमार देखने को मिल रही है। टीवी पर ऐसे कई धारावाहिक हैं जिनमें एक्टर एक्ट्रेस को लिप लॉक करते देखा गया है। आज हम बात करेंगे टीवी के कुछ ऐसे ही शो की जिनमें शो के लीड एक्टर लिप लॉक करते नजर आए।
-
सबसे पहले बात करते हैं एक्टर राम कपूर और साक्षी तंवर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' की। टीवी इंडस्ट्री में इन दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो में इन्होंने एक दूसरे को लिप लॉक किया। इस सीन के चर्चे काफी रहे।
-
टीवी शो सपने सुहाने लड़कपन के में एक्ट्रेस रूपल त्यागी और एक्टर अंकित गेरा की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। इस जोड़ी ने एक सीन में एक दूसरे को लिप लॉक किया।
-
टीवी शो कैसी ये यारियां के लीड एक्टर पार्थ समथान और एक्ट्रेस नीति टेलर की जोड़ी काफी फेमस रही। इस शो को यंगस्टर के बीच काफी पसंद भी किया गया। शो में दोनों के बीच अक्सर रोमांस देखने को मिलता था। इस शो में नीति और पार्थ ने एक दूसरे को लिप लॉक किया। दोनों का ये किस काफी चर्चा में रहा।
-
टीवी शो रिपोर्टर्स में कृतिका कामरा और राजीव खंडेलवाल एक साथ दिखाई दिए। इस शो के ट्रेलर में ही दोनों को किस करते दिखाया गया था। शो लिप लॉक सीन की वजह से काफी चर्चा में रहा।
-
टीवी शो एक हजारों में मेरी बहना है में निया शर्मा और कुशाल टंडन की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस जोड़ी के बीच के रोमांस को काफी पसंद किया गया। शो में निया और कुशाल एक दूसरे को लिप लॉक करते दिखे थे।
-
टीवी शो ये कहां आ गए हम में करण कुंद्रा एक्ट्रेस सान्वी तलवार के साथ दिखाई दिए। ये शो एंड टीवी पर आता था। शो में करण और सान्वी के बीच एक लिप लॉक सीन था जिसे शो के प्रोमो में ही दिखा दिया गया था।
-
टीवी शो दो दिल एक जान में अयाज अहमद और निकिता शर्मा के बीच एक हॉट लिप लॉक सीन फिल्माया गया।
-
चैनल वी के हिट शो साडा हक के लीड पेयर रणधीर और संयुक्ता के बीच की नोकझोक को दर्शक काफी पसंद करते थे। इस शो में दोनों ने एक दूसरे को बेहद बोल्ड लिप लॉक सीन दिया था।
