-
मॉडलिंग के रास्ते मिस वर्ल्ड का खिताब और उसके बाद बॉलीवुड होते हुए हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज की सुपरहिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। फिल्मों में डेब्यू से लेकर आज तक प्रियंका ने एक से एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के बलबूते कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स भी जीते हैं। प्रियंका ने अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लोगों को दीवाना बनाया है। प्रियंका पर्दे पर जितनी क्यूट लगती हैं वह बिना मेकअप भी फैंस को खूब भाती हैं। आइए डालते हैं प्रियंका की बिना मेकअप वाली उन तस्वीरों पर एक नजर जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुईं।
-
प्रियंका की ये तस्वीर 3 साल पुरानी है जब वह एक मैगजीन के लिए बिना मेकअप लुक में नजर आई थीं।
-
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शम्मी कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान की है।
-
प्रियंका ने बिना मेकअप वाली ये सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी।
-
बिना मेकअप वाली ये सेल्फी भी प्रियंका ने खुद शेयर की थी।
-
नो मेकअप लुक वाली प्रियंका की ये तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी।
-
प्रियंका की ये तस्वीर साल 2009 की है जब वह मुंबई में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाहर निकल रही थीं।
-
मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रियंका कई बार बिना मेकअप स्पॉट हो चुकी हैं।
-
मुंबई में पिता द्वारा आयोजित एक कीर्तन में प्रियंका चोपड़ा का ये लुक नजर आया था।
-
प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर मुंबई में दो साल पहले दुर्गा पूजा के समय की है।
