-
गूगल ने साल 2024 में पूरी दुनिया में सबसे अधिक सर्च किए गए एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की बड़े-बड़े सितारों का नाम नहीं है। (Photo: Pexels)
-
साल 2024 में जो सबसे अधिक बार सितारे सर्च किए गए हैं उसमें भारत के तीन कलाकारों का नाम शामिल हैं। जिसमें एक एक्टर और दो एक्ट्रेस का नाम है। (Photo: Pexels)
-
ये एक्टर बॉलीवुड का नहीं बल्कि साउथ सिनेमा का है। इसके साथ ही जो दो एक्ट्रेसेस का नाम सर्च किया गया है उसमें एक टीवी एक्ट्रेस हैं और दूसरी बॉलीवुड की लेकिन कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर या फिर आलिया भट्ट का नाम नहीं है। (Photo: Katrina Kaif/Alia Bhatt/FB)
-
पूरी दुनिया में सबसे अधिक बार सर्च किए जाने वाले भारतीय एक्टर पवन कल्याण हैं। पहले स्थान पर कैट विलियम्स है और पवन कल्याण दूसरे स्थान पर हैं। (Photo: Pawan Kalyan/FB) क्या है Porn Star Martini? भारत में गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा किया गया सर्च
-
दरअसल, साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के चलते तेlलुगु सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर्स में से एक पवन कल्याण दुनिया की नजरों में आए थे। इसके अलावा वो अपनी फिल्मों और चैरिटी के चलते ग्लोबल सर्च की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के 11वें डिप्टी मुख्यमंत्री बने हैं। (Photo: Pawan Kalyan/FB)
-
पवन कल्याण के अलावा टेलीविजन की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक हिना खान दुनिया की वो पांचवी एक्ट्रेस हैं जिन्हें साल 2024 में सबसे अधिक बार सर्च किया गया। बता दें इसी साल हिना खान को कैंसर डायग्नोस हुआ था। जिसके चलते उन्हें पूरी दुनिया में सबसे अधिक बार सर्च किया गया। एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं जिसका इलाज चल रहा है। (Photo: Hina Khan/FB)
-
ग्लोबली सबसे अधिक सर्च की जाने वाली तीसरी भारतीय एक्ट्रेस निम्रत कौर हैं जो इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं। दरअसल, इसी साल निम्रत कौर और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन संग रिश्ते को लेकर अफवाह उड़ी थी जिसके बाद निम्रत कौर ग्लोबली चर्चा में आईं। (Photo: Nimrat Kaur/FB) क्या है Porn Star Martini? भारत में गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा किया गया सर्च
