-
वर्तमान कैबिनेट में कपड़ा मंत्री कुशल महिला राजनीतिज्ञ औ र भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री स्मृति ईरानी आज का जन्म 23 मार्च 1976 को हुआ। पूर्व में वे मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुकी हैं। (source- social media)
-
स्मृति ज़ुबिन ईरानी का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ही शिक्षा ग्रहण की। वे सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं। मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में भी कार्य कर चुकी हैं। बाद में वे मुंबई गयीं, जहां उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में मुख्य महिला 'तुलसी' के केन्द्रीय किरदार को निभाया और काफी चर्चित हुईं। (source- social media)

रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बंदिशें तोड़कर ग्लैमर जगत में कदम रखा। उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन फाइनल तक मुकाम नहीं बना पाईं। इसके बाद स्मृति ने मुंबई जाकर अभिनय के जरिए अपनी किस्मत बनाई। (source- social media) -
स्मृति ईरानी पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं। (source- social media)
-
स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने वर्ष 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं। (source- social media)
-
वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। (source- social media)
-
वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई। (source- social media)
-
भारतीय आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। (source- social media)

यद्यपि वे यह भी चुनाव हार गईं, लेकिन राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। (source- social media) -
साल 2001 में स्मृति की शादी जुबिन ईरानी पारसी से हुई। स्मृति न सिर्फ एक स्टार प्रचारक हैं, बल्कि अच्छी वक्ता भी हैं। युवाओं और महिलाओं में खासी लोकप्रिय भी हैं। (source- social media)