-
साउथ सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में से एक नयनतारा इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा : बियॉन्ड द फेयरीटेल’ और धनुष के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है, जिसका नयनतारा ने जवाब भी दिया है। इस बीच नयनतारा आज यानी 18 नवंबर को अपना जन्मदिन भी मना रही हैं। (Photo: Vignesh Shivan/Insta)
-
नयनतारा ने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। नयनतारा ने सिनेमा की दुनिया में साल 2003 में फिल्म ‘मनसिनक्करे’ से कदम रखा था। ऐसे में आइए डालते हैं एक्ट्रेस की उन फिल्मों पर एक नजर जिन्हें बनाने में सिर्फ 5-10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस में इन फिल्मों में जमकर कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta)
-
गजनी
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी साल 2005 में आई तमिल फिल्म गजनी की रीमेक थी। इस फिल्म में सूर्या के अलावा नयनतारा भी थी। सिर्फ 7 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
गोवा
साल 2010 में रिलीज हुई नयनतारा की तमिल फिल्म गोवा को बनाने में सिर्फ 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 17 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
दुबई सिनु
साउथ सुपरस्टार एक्टर्स में से एक रवि तेजा और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘दुबई सिनु’ साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसका बजट सिर्फ 9 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध काफी अच्छे हैं। भारत कई चीजें भारी मात्रा में अफगानिस्तान से खरीदता है। -
भास्कर द रास्कल
नयनतारा की ये फिल्म ‘भास्कर द रास्कल’ साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसे बनाने में 6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
अरम
साल 2017 में रिलीज हुई नयनतारा स्टारर फिल्म ‘अरम’ का बजट सिर्फ 5 करोड़ रुपये था। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और करीब 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
लक्ष्मी
नयनतारा की ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसका बजट 12 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 20 से 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Photo: Vignesh Shivan/Insta) -
तुलसी
नयनतारा और वेंकटेश स्टारर फिल्म ‘तुलसी’ को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और कमाई करीब 32 करोड़ की हुई थी। (Photo: Nayanthara/Insta) -
थानी ओरुवन
करीब 15 करोड़ में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
इमाइक्का नोडिगल
साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर इसने 45 से 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) -
सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म
नयनतारा के लाइफ की अबतक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ रही है। शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ पिछले ही साल 2023 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,148 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। (Photo: Nayanthara/Insta) नोरा फतेही हर लुक में कमाल की लगती हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो किसी अप्सरा सी कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं।