-
बिग बॉस 15 (Bigg Boss) की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बिग बॉस में ही को-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा (Karan Kundra) संग अफेयर को लेकर चर्चा में आ गई थीं। दोनों ने अपने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक भी कर दिया है और यह जोड़ी सोशल मीडिया पर छाए रहती है। अब तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर कर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाया है।
-
इन नई तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश लॉन्ग पिंक बूट और शाॅर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
-
तेजस्वी अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
-
कई बार वह वेस्टर्न ड्रेस तो कई बार सूट पहने नजर आती हैं। हाल ही में वह खतरा-खतरा और लॉक अप जैसे शो में नजर आई थीं।
-
तेजस्वी की इन तस्वीरों को भी हमेशा की तरह ही उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
-
तेजस्वी का यह ग्लैमरस अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती हैं।
-
वह इस वक्त करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई दफा साथ में देखा जा चुका है। दोनों ने एक साथ कई शो में गेस्ट के तौर पर भी एंट्री की है। (All Photos: Tejasswi Prakash Instagram)