-
तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। अब लोगों की कानों में उनके तबले की मधुर धुन नहीं सुनाई देगी। उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में 73 की उम्र में आखिरी सांस ली। उनकी पिछले काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका देहांत इंडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण हुआ है। (Photo: Indian Express)
-
तबला वादक होने के साथ ही ज़ाकिर हुसैन संगीतकार, तालवादक, संगीत निर्माता और एक अच्छे अभिनेता भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक फिल्म तो उनकी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर एक नजर: (Photo: Indian Express)
-
हीट एंड डस्ट
ब्रिटिश ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हीट एंड डस्ट’ साल 1983 में रिलीज हुई थी। इसमें जाकिर हुसैन इंदर लाल के किरदार में थे जो एक मकान मालिक का था। (Photo: Indian Express) -
द परफेक्ट मर्डर
द परफेक्ट मर्डर साल 1988 में रिलीज हुई थी। स्पाई बेस्ड इस फिल्म में भी जाकिर हुसैन नजर आए थे। (Photo: Indian Express) Ustad Zakir Hussain Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, जानें धन-दौलत की डिटेल -
साज
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘साज’ में जाकिर हुसैन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके अपोजिट इस फिल्म में शबाना आजमी और अरुणा ईरानी नजर आई थीं। (Photo: Indian Express) -
मंकी मैन
इसी साल देव पटेल के डायरेक्शन में बनी फिल्म मंकी मैन रिलीज हुई थी जिसमें जाकिर हुसैन तबला वादक के ही किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। (Photo: Indian Express) -
इन फिल्मों के अलावा जाकिर हुसैन कई और फिल्मों भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। (Photo: Indian Express)
-
पुरस्कार
जाकिर हुसैन भारत के उन महान शख्सियत में से एक हैं जिन्हें भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। (Photo: Indian Express) -
इसके अलावा उन्हें 8 फरवरी 2009 को 51वें ग्रैमी अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने देश विदेश में कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। (Photo: Indian Express)
