-
सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों फिल्म ‘गदर-2’ को लेकर चर्चा में हैं। 22 साल के बाद उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म का दूसरा पार्ट है। लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है। ऐसे में उनकी एक और हिट फिल्म ‘घायल’ को रिलीज हुए 33 साल हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने फिल्म के सीन्स शेयर कर इंस्टाग्राम पर दी है। (Photo- Indian Express file photo)
-
लगातार 11 फिल्में फ्लॉप के बाद ‘घायल’ सनी देओल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस मूवी को 1990 में रिलीज किया गया था और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसका निर्देशन किया था। लेकिन, आपको बता दें कि इस मूवी को बनाने के लिए कोई भी तैयार नहीं था। फिर सनी ने अपने पापा धर्मेंद्र से इसके लिए गुजारिश की थी। (Photo- Indian Express File photo)
-
धर्मेंद्र ने जब फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें ये काफी पसंद आई थी। वो इसे प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हो गए थे। एक्शन-ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को हिट करवाने में धर्मेंद्र कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए, वो इसमें पहले श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था। (Photo- google/ Cinema Express)
-
भले ही श्रीदेवी ने सनी देओल के साथ फिल्म ‘घायल’ में काम करने से मना कर दिया था। लेकिन, इसमें उनकी जोड़ी मीनाषी शोषाद्री के साथ हिट रही थी। इनकी जोड़ी खूब जमी थी। मूवी बॉक्स ऑफिस से लेकर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फंक्शन तक में छाई रही। (photo- Indian Express File Photo)
-
जब इसमें काम करने से श्रीदेवी ने मना कर दिया था तो राजकुमार संतोषी ने मीनाषी शोषाद्री का नाम सुझाया था। कहा जाता है कि उनके दिल में एक्ट्रेस को लेकर शॉफ्ट कॉर्नर था। वो उन्हें पसंद करते थे। (Photo- Sacnilk Entertainment twitter)
-
फिल्म ‘घायल’ ने सनी देओल को बतौर एक्शन हीरो पहचान दिलाई। इसमें उनकी लाजवाब एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। एक्टर इस मूवी की रिलीज से पहले काफी डरे हुए थे। उन्हें चिंता सता रही थी अगर ये फिल्म भी बाकियों की 11 फिल्मों की तरह ही रही तो वो पापा धर्मेंद्र को क्या मुंह दिखलाएंगे। (Photo- Movies N Memories Twitter)
-
कहा जाता है कि सनी देओल फिल्म को लेकर इतने डरे हुए थे कि उन्होंने इसके प्रीमियर तक में शामिल होने से मना कर दिया था। सनी के इस रवैये से पूरी टीम टेंशन में आ गई थी। वहीं, एक्ट्रेस मीनाषी बेहद कॉन्फिडेंट थीं और फिल्म पर्दे पर हिट रही थी। (Photo- Movies N Memories Twitter)
