-

इस वक्त भारत के मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री के माहौल और पिछले कुछ सालों में आए बदलावों के लेकर एक विवादित बयान दिया जिसके बाद वह चर्चा में आ गए। उन्होंने ‘छावा’ को एक बांटने वाली फिल्मी बताया जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एआर रहमान इस्लाम अपनाने से पहले एक हिंदू थे। (Photo: A.R Rehman/FB)
-
कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया है तो कई मुस्लिम से हिंदू बने हैं। आज एक ऐसी मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में जानेंगे जिनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। लेकिन एक फोटो ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने अपने बच्चों को भी देवी-देवताओं के नाम दिया है। (Photo: Julia Roberts/Insta)
-
दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक जूलिया रॉबर्ट्स हैं जो अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। जूलिया ऑस्कर अवॉर्ड, ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। (Photo: Julia Roberts/Insta)
-
जूलिया रॉबर्ट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1967 को अमेरिका के जॉर्जिया के अटलांटा शहर में हुआ था। उनका पालन-पोषण कैथोलिक धर्म के अनुसार हुआ है। (Photo: Julia Roberts/Insta)
-
साल 2010 में जूलिया रॉबर्ट्स खूब चर्चा में रहीं इसके पीछे वजह था हिंदू धर्म के प्रति उनका लगाव। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हिंदू धर्म को मानती हैं और यह परिवर्तन आध्यात्मिकता से जुड़ने के बाद आया। (Photo: Indian Express)
-
साल 2010 में एक फिल्म आई थी ‘ईट प्रे लव’ जिसमें जूलिया रॉबर्ट्स मुख्य भूमिका में थी। इस फिल्म की शूटिंग भारत में हुई थी। जब वो भारत आईं तब उनका हिंदू दर्शन से परिचय हुआ। हिंदू संस्कृति, पूजा-पाठ और ध्यान की विधियों ने उन्हें इस तरह आकर्षित किया कि उन्होंने इस धर्म को अपना लिया। (Photo: Indian Express)
-
एक तस्वीर ने बदल दी जिंदगी
हिंदुत्व के प्रति गहरा लगाव जूलिया रॉबर्ट्स को एक तस्वीर को देखने के बाद आया। दरअसल, ये तस्वीर नीम करौली बाबा का थी जिसे देखने के बाद उनका पूरा जीवन बदल गया। वह खुद को हिंदू कहती हैं। (Photo: Julia Roberts/Insta) -
उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह नियमित रूप से मंदिर जाती हैं, मंत्र जाप करती हैं और धार्मिक पर्वों को उत्साह से मनाती हैं। उनके अनुसार हिंदू धर्म उन्हें संतुलन, विनम्रता और करुणा सिखाता है। (Photo: Julia Roberts/Insta)
-
जूलिया रॉबर्ट्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हिंदू धर्म ने मानवता को जो अमूल्य धरोहरें दी हैं- गीता, वेद, योग ध्यान और आयुर्वेद, उन्होंने उनके जीवन को गहराई से छुआ। उनका मानना है कि हिंदू एक धर्म नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है जो आत्मा की शुद्धि और मानसिक संतुलन सिखाता है। (Photo: Indian Express)
-
जूलिया रॉबर्ट्स के तीन बच्चे हैं जिनको उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का नाम दिया है। बेटी का नाम लक्ष्मी, बेटों का गणेश और कृष्ण बलराम है। (Photo: Julia Roberts/Insta) भारत में किस तरह फिल्में आ रही लोगों को पसंद, नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 मूवीज