-
साउथ फिल्मों में एक्टिंग का दम दिखा चुकीं एक्ट्रेस अमाला पॉल अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद बोल्ड हैं। सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं और फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। अब उन्होंने गोवा वेकेशन से सिजलिंग अदाएं दिखाई हैं।
-
अमाला पॉल इन दिनों गोवा में वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें झरने में बिकिनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस को पिंक बिकिनी में देखा जा सकता है। वो झरने में बीचों बीच जमकर पोज दे रही हैं।
-
अमाला ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘प्रकृति के बीच लहराते हुए, जहां बारिश की बूंदें और झरने टकराते हैं।’ उनकी तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सिजलिंग अदाओं से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
-
अमाला पॉल की तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वो उनकी अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें वो शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए फाइट सीक्वेंस करते हुए दिखाई देने वाली हैं।
-
आपको बता दें कि अमाला पॉल साउथ की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हैं। उनका नाम अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ता रहा है। इसमें उनकी पहल कॉन्ट्रोवर्सी 15 लोगों के सामने न्यूड सीन करना थी।
-
एक्ट्रेस ने साल 2019 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘आदाई’ में इंटीमेट सीन किया था। इससे वो काफी चर्चा में रही थीं। पहले वो इस सीन को करने में काफी असहज थीं लेकिन, बाद में 15 लोगों के सामने उन्होंने आसानी से ये सीन शूट किया था। (Photos- Amala Paul/Insta)