-
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कलाकारों में से एक सोनू सूद ‘गरीबों के मसीहा’ के नाम से भी जाने जाते हैं। कोविड के बाद से लेकर अब तक अभिनेता शिद्दत से हर जरूरतमंद की मदद करते हैं। (@Sonu Sood/FB)
-
सोनू सूद आज 50 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। (@Sonu Sood/FB)
-
सोनू सूद का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उनके पिता कपड़ों की दुकान चलाते थे। साउथ स्टार पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नागपुर से की। (@Sonu Sood/FB)
-
पढ़ाई के दिनों में सोनू सूद जिस कमरे में रहते थे उसमें 12 लड़के और रहते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनेता एक्टर बनने मुंबई आ गए। उस दौरान उनकी जेब में सिर्फ 5500 रुपये थे। (@Sonu Sood/FB)
-
सोनू सूद ने साल 1999 में आई तमिल फिल्म ‘कल्लाझागर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 2002 में आई फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। (@Sonu Sood/FB)
-
कभी 12 लड़कों के साथ कमरा शेयर करने वाले सोनू सूद आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान घर में रहते हैं जो करीब 2600 वर्ग फीट फैला हुआ है। इस घर की कीमत करोड़ों में है। (@Sonu Sood/FB)
-
सोनू सूद के पास मर्सिडीज बेंज एमएल-क्लास, ऑडी क्यू7 और पोर्श जैसी कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। (@Sonu Sood/FB)
-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद करीब 135 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि, ये आंकड़ा पिछले साल 2023 का है। (@Sonu Sood/FB)
-
एक फिल्म के लिए सोनू सूद 2-4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा अभिनेता ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। सोनू सूद का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस (शक्ति सागर प्रोडक्शन) जहां से वो करोड़ों में कमाई करते हैं। (@Sonu Sood/FB)
