-
नताशा पूनावाला ने आनंद आहूजा और सोनम कपूर आहूजा की शादी के मौक पर एक खास पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में इंडस्ट्री के नामी चेहरों ने भी शिरकत की। सोनम और आनंद इस पार्टी का मुख्य आकर्षण थे। ऐसे में सोनम ने नेवी ब्लू ऑफशोल्डर गाउन में आईं वहीं पति आनंद ब्लैक सूट में नजर आए। नताशा ने अपनी खास दोस्त सोनम की शादी के खास मौके पर अपने घर में ही ये पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सोनम की बेस्टी जैकलीन फर्नांडीस भी मौजूद थीं। पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अर्पिता खान भी मौजूद थे। पार्टी में संजय कपूर पत्नी माहीप कपूर के साथ पहुंचे। पार्टी में रेहा कपूर के साथ शिखा तल्सानिया भी मौजूद थीं। देखें इस हाई-प्रोफाइल पार्टी की तस्वीरें (फोटो सोर्स: विरेंद्र चावला):-
-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने केक काट कर सेलिब्रेट किया।
-
सोनम ने इस दौरान ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था। नीले रंग के गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूब सूरत लग रही थीं।
-
आनंद आहूजा ने भी ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।
-
पार्टी में जैकलीन फर्नांजीस भी आई थींं। इसके अलावा सोनम की बहन रेहा कपूर भी पार्टी में शामिल हुईं।
-
रेहा के अलावा पार्टी में अनिल कपूर ने भी शिरकत की।
-
पार्टी में सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर भी मौजूद रहे
-
इस पार्टी में वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस शिखा तल्सानिया भी मौजूद थीं।
-
करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा
-
करिश्मा कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अर्पिता खान भी यहां मस्ती करती दिखाई दीं।
-
पार्टी में मस्ती करतीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस
-
संजय कपूर के साथ पत्नी महीप कपूर
