-
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी कर ली। दोनों ने सिविल मैरिज की है। सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस की बीच शादी के बाद पति जाहिर संग कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। (@aslisona/Insta)
-
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो पति जहीर संग रोमांटिक होती नजर आईं।
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने एक नोट्स भी लिखा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनका प्यार कितना पुराना है।
-
सोनाक्षी सिन्हा ने नोट्स लिखते हुए बताया कि, सात साल पहले (23.06.2017) दोनों को प्यार हुआ और इसके बाद पूरी जिंदगी एक साथ रहने का फैसला किया।
-
एक्ट्रेस ने आगे कैप्शन में लिखा है कि, ‘तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए हमने अपने प्यार को इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं’।
-
अंत में एक्ट्रेस ने लिखा है कि प्यार, आशा और हर खूबसूरत चीजें अब अंत तक एक दूसरे के साथ रहेंगी।
-
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इस दौरान काफी रोमांटिक होते नजर आएं। दोनों की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर बधाई दे रहे हैं।