-

कई ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने रियलिटी शो से शुरूआत की और उसे जीतकर या बिना उसे जीते भी आज बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वे दिग्गज गायक जिनकी आवाज के आज लाखों दिवाने हैं।
-
इंडियन आईडल 9 का ग्रांड फिनाले शो को जीता साउथ के सिंगर एल वी रेवंत ने। पूरे शो के दौरान एल वी सबके फेवरेट रहे। उन्होंने तेलुगू बाहुबली के गाने गाए हैं। अपने ऑडीशन के वक्त ही उन्होंने यह जानकारी दे दी थी कि वो बाहुबली के सिंगर हैं। अब इस बाहुबली सिंगर का सपना हिंदी सीखकर बॉलीवुड पर राज करने का है। अपनी ड्रीम के बारे में बताते हुऐ वो कहते हैं कि तेलुगु अभिनेता प्रभास के बाद अब अक्षय कुमार के लिए अपनी आवाज देना चाहेंगे और इस सपने को पूरा करने में वो तुरंत जुट जाएंगे।
-
नेहा कक्कड़ नेहा कक्कड़ इंडियन आईडल के पहले सीज़न में 10वें नंबर पर ही निकल गईं थीं और इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रूख कर लिया। आज उनके सन्नी सन्नी, मनाली ट्रेंस, आओ राजा जैसे हिट गानों की एक बेहद लंबी फेहरिस्त है।
-
अरिजीत सिंह ने फेम गुरूकुल से शुरूआत की थी और पांचवे नंबर पर रहे थे। लेकिन आज वे सफलतम गायकों में से एक बन चुकें हैं।
-
मोनाली ठाकुर मोनाली इंडियन आईडल के सीज़न 2 में नज़र आईं और 9वें नंबर पर निकल गईं। लेकिन इसके बाद उन्होंने मेहनत की। रेस में उनके गाने ज़रा ज़रा टच मी और ख्वाब देके झूठे मूठे काफी चला। और हाल ही में अपने गाने मोह मोह के धागे के लिए नेशनल अवार्ड जीता।
-
तूने मरी एंट्रियां, इंडिया वाले ,बैंग-बैंग टाइटल ट्रैक, इश्क वाला लव, जिया रे, साडी गली आजा जैसे हिट गानों को आवाज देने वाली नीति मोहन ने अपने कैरियर की शुरूआत चैनल वी के वीवा बैंड से की थी। आज वो एआर रहमान के ट्रूप का हिस्सा रहती हैं।
-
अरमान मलिक सारेगामापा लिटिल चैंप्स में नज़र आए थे। और आज वो म्यूज़िक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। वो अनु मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बेटे हैं।
-
श्रेया घोषाल बचपन में ही ज़ी टीवी के सारेगामा की चिल्ड्रेन स्पेशल एपीसोड की प्रतियोगिता का खिताब जीता था। भूल-भुलैया के ‘मेरे ढोलना’ गाने के लिए भी उन्हें बहुत वाहवाही मिली थी। उनके कला के प्रति समर्पण के भाव ने उन्हें सफलतम गायिका की सूची में विशेष स्थान दिलाया है।
-
अंतरा मित्रा इंडियन आईडल सीज़न 2 में नज़र आई थीं। उन्हें श्रेया घोषाल की आवाज़ कहा गया। आज गेरुआ, जनम जनम, गाकर वे काफी फेमस हो चुकीं हैं। वहीं मलयालम इंडस्ट्री भी उन पर फिदा है।
-
सुनिधी चौहान ने गायन की शुरुआत चार साल की आयु से की थी और उन्हें टेलिविज़न गायन प्रतियोगिता मेरी आवाज़ सुनो की जीत से काफी प्रसिद्धि मिली। उन्हें लगभग चौदह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों के लिए नामांकित जा चुका है और तीन में जीत हासिल हुई।
-
इंडियन आईडल में रिजेक्ट और सारेगामापा लिटिल चैंप्स के टॉप 5 में रह चुकीं पावनी पांडे की आवाज़ आज शाहरूख खान स्टारर रईस के लैला मैं लैला से हर जगह गूंजी।
-
मोहम्मद इरफान इरफान पहले सारेगामापा जोड़ी नं.1 में नज़र आए और फिर जो जीता वही सुपरस्टार में। इसके बाद उन्हें एक विलेन के गाने बंजारा से बड़ा ब्रेक मिला। आज वो बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं।