-
दूरदर्शन पर आ रहे रामानंद सागर के शो श्रीकृष्णा में मां यशोदा इन दिनों कान्हा संग खूब ठिठोलियां कर रही हैं। शो में दामिनी कंवल शेट्टी ने कृष्ण की मां का किरदार निभाया था। शो के दोबारा प्रसारण से अब दामिनी भी सुर्खियों में हैं। वह भी डेली दूरदर्शन पर खुद को मां यशोदा के किरदार में देख पुराने दिनों को याद कर रही हैं। हाल ही में दामिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह खुद को नहीं पहचान पाईं।
-
दामिनी ने यह तस्वीर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जिंदगी अक्सर आपको अंदर ही अंदर इतना बदल देती है कि कभी-कभी खुद को पहचानने में भी मुश्किल होती है!'' तस्वीर को दामिनी ने कोलाज बनाकर शेयर किया है जिसमें उन्होंने 27 साल पहले यशोदा के गेटअप और लेटेस्ट लुक को एक साथ साझा किया है।
-
तस्वीर देख सभी लोग उन्हें मैया-मैया कहकर प्रणाम कर रहे हैं।
-
उनके मॉडर्न लुक को देख भी लोग उन्हें सराह रहे हैं। कैप्शन में यूजर्स उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी बता रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि आप पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं। बता दें ढाई दशक बाद भी दामिनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
-
दूरदर्शन पर शो को देख दामिनी अपने किरदार को याद कर रही हैं। वह आए दिन ही अपने सोशल अकाउंट पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।
