-
Shradha Kapoor Lamborghini: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कलेक्शन में नई कार आई है। श्रद्धा ने विजयदशमी के मौके पर लाल रंग की लग्जरी लैम्बॉर्गिनी खरीदी है।
-
श्रद्धा की इस Lamborghini Huracan Tecnica कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
-
श्रद्धा कपूर ने पूरे विधि-विधान से अपनी नई कार की पूजा की।
-
श्रद्धा कपूर के अलावा और भी कई फिल्मी हस्तियों ने इस बार त्योहारों में नई कार खरीदी। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने भी दशहरे के मौके पर लगभग पौने पांच करोड़ की रेंज रोवर एसवी कार खरीदी है।
-
Alia Bhatt: नवरात्रों में आलिया भट्ट ने 3.2 करोड़ की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी थी।
-
Kareena Kapoor: आलिया से दो दिन पहले ही नवरात्रों में उनकी भाभी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने करीब दो करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी थी।
-
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 कार खरीदी। इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपये के करीब है।