-
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे के आकाश अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता के साथ सगाई कर ली है और दोनों कुछ समय के बाद इसी साल शादी के बंधन में बंधेगें। आप जानना चाहते होंगे कि श्लोका मेहता कौन है जो अमीर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। दरअसल श्लोका मेहता बड़े हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे को पिछले कई सालों से जानते हैं। श्लोका और आकाश ने धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। श्लोका इस समय एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। श्लोका मेहता ने अमेरिका के न्यू जर्सी के प्रिंसटॉन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, इतना ही नहीं लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सोशल मीडिया पर श्लोका और आकाश की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में आकाश और श्लोका एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
फोटो में आकाश श्लोका का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं और श्लोका के हाथ में अंगूठी भी दिखाई दे रही है।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ श्लोका और आकाश।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक साथ नजर आ रहे हैं।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ आकाश अंबानी।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
तस्वीर में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
