-
Nayanthara: नयनतारा ने फिल्म जवान के साथ पैन इंडिया अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। जवान (Jawan) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ नयनतारा की जोड़ी को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना लिये हैं।
-
जवान में नयनतारा पुलिस के किरदार में हैं। पुलिस का रोल प्ले करने वाली नयनतारा ने फिल्म में धांसू एक्शन किया है। एक्शन रोल में नयनतारा ने खूब तालियां बटोरीं।
-
जवान से पहले भी नयनतारा को फैंस पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते देख चुके हैं। नयनतारा ने जब भी फिल्मों में एक्शन रोल प्ले किया मूवी हिट साबित हुई। आइए डालते हैं एक नजर:
-
साल 2007 में आई फिल्म बिल्ला में नयनतारा को फैंस ने एक्शन करते देखा था। यह फिल्म अमिताभ बच्चन के डॉन की रामेक थी। लीड रोल में अजीक कुमार थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर थी।
-
Imaaika Nodigal में भी नयनतारा के एक्शन करते नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट थी। फिल्म में विजय सेतुपति और अथर्व जैसे मंझे हुए एक्टर्स भी थे।
-
क्राइम थ्रिलर फिल्म Kolamavu Kokila में भी नयनतारा को दर्शकों ने एक्शन करते देखा तो खूब सीटियां बजाईं। ये फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थीं।
-
बता दें कि नयनतारा साउथ सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने तमिल के अलावा दूसरी भाषा की फिल्मों में भी खुद को सुपरस्टार साबित किया है। (Photos: Still From Image)
