-
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए ये साल काफी दमदार रहा है। इस साल उन्होंने बॉलीवुड को ‘पठान’ और ‘जवां’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। इस साल के अंत में किंग खान की फिल्म ‘डिंकी’ भी रिलीज होने वाली है।
-
58 साल के शाहरुख खान पिछले तीन दशकों से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। एक्टर ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
-
बेशुमार दौलत होने के बावजूद शाहरुख जमीन से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर गरीबों और जरूरतमंदों की भी मदद करते रहते हैं। कोरोना महामारी और प्राकृतिक त्रासदी के दौरान उन्होंने देशवासियों की मदद की है।
-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान की वजह से भारत की आजादी के 61 साल बाद ओडिशा के 7 गांवों में बिजली पहुंची थी। दरअसल, साल 2009 में एक्टर ने एक बड़े सोलर इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट में निवेश किया था।
-
ओडिशा के इन 7 गांवो के नाम हरिराजपुर, बनिपाल, ओकिलापाला, पलाचुआ, रंगानी, देउलसाही और गुप्ती है।
-
इन गांव के 270 परिवार को शाहरुख ने मात्र 3 रुपए में सोलर लैंप दिए थे। गांव में एक रीचार्चिंग स्टेशन भी लगाया गया था।
-
शाहरुख ने साल 2012 में ओडिशा के भितरकनिका नेशनल पार्क में स्थित 12 गांवों को गोद लिया था। उन्होंने इन गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सभी बुनियादी जरूरतें अपने खर्च पर मुहैया कराई थीं।