-
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इस वक्त अपने मैटरनिटी फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। सानिया ने तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं सानिया ने कैप्शन लिखा, आई फील ब्लू। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें उन्होंने अपना हाथ बेबी बंप पर रखा हुआ है। सानिया प्रेग्नेंसी को दौरान खुद की फिटनेस की भी ख्याल रख रही हैं। सानिया की पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। सानिया की तस्वीर को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं तो वहीं कमेंट्स की संख्या हजारों में हैं। सानिया मिर्जा से साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने अप्रैल में एक तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी फैन्स को दी थी। खबरों की मानें तो सानिया अक्टूबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
ब्लू कलर की ड्रेस में सानिया पोज देते हुए नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
सानिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई पड़ रहा है। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
ग्रीन कलर के सूट में सानिया एकदम अलग लुक में नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
रेड कलर की ड्रेस में पोज देती हुईं सानिया। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
सानिया मिर्जा। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)
-
सानिया मिर्जा की एक और अदा। (फोटो सोर्स- सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम)