-
मुंबई में रविवार को बिग स्टार्स एंटरटेनमेंट अवॉर्ड दिए गए। वैसे तो ये अवॉर्ड साल की शुरुआत यानी जनवरी या फरवरी में दिए जाते हैं, लेकिन इस बार समारोह का आयोजन जल्दी किया गया। अवॉर्ड समारोह में सोनम कपूर, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सलमान खान, दीपिका पदाकुण, साइना नेहवाल, रणवीर सिंह, अथिया शेट्टी, वरुण धवन समेत कई हस्तियां पहुंचीं। आगे की स्लाइड्स में देखिए अवॉर्ड की तस्वीरें (Source: Varinder Chawla)
-
बिग स्टार्स अवॉर्ड में अनिल कपूर ने इस अंदाज में मीडिया को पोज दिया। (Source: Varinder Chawla)
-
अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान और हिमेश रेशमिया एकसाथ दिखे। पिछले कुछ समय से इन दोनों के बीच मतभेद की खबरें आई थीं। (Source: Varinder Chawla)
साइना नेहवाल को बेस्ट एंटरटेनिंग स्पोर्ट्समैन का खिताब मिला। उन्हें यह पुरस्कार बॉलीवुड के बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने प्रदान किया। (Source: Varinder Chawla) -
रणवीर सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में हंसी-मजाक करते दिखे। उन्होंने दीपिका और साइना के साथ सेल्फी भी ली। (Source: Varinder Chawla)
-
अवॉर्ड फंक्शन में साइना नेहवाल ज्यादातर दीपिका पादुकोण के साथ ही दिखीं। (Source: Varinder Chawla)
-
बाजीराव-मस्तानी में साथ काम कर रहे रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण यहां भी साथ दिखाई दिए। रणवीर को रोमांटिक रोल कैटेगरी में मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। (Source: Varinder Chawla)
-
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया जैसे ही सोनम कपूर के सामने आईं उन्होंने, उनको गले लगा लिया। (Source: Varinder Chawla)
-
अवॉर्ड के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' की एक्ट्रेस सोनम कपूर। (Source: Varinder Chawla)
वरुण धवन को 'थ्रिलर रोल' कैटेगरी में मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। (Source: Varinder Chawla) -
अवॉर्ड समारोह में शबाना आजमी इस अंदाज में नजर आईं। (Source: Varinder Chawla)
-
सलमान खान वैसे तो अवॉर्ड समारोहों में कम ही शिरकत करते हैं, लेकिन आने से वह खुद को रोक नहीं सके। उन्हें मोस्ट एंटरटेनिंग 'एक्टर ऑफ द ईयर' चुना गया। (Source: Varinder Chawla)
-
अवॉर्ड के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या। (Source: Varinder Chawla)