-
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान खान तो एक बार रात के अंधेरे में ऐश्वर्या के घर जा पहुंचे थे। ऐश्वर्य़ा उस वक्त सलमान से बहुत नाराज चल रही थीं क्योंकि सलमान की वजह से उनके हाथ से एक बड़ी स्टार वाली फिल्म हाथ से निकल गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक-एक बार सलमान खान लड़ाई के बाद ऐश्वर्या से उनके घर मिलने गए थे। लेकिन ऐश्वर्य़ा सलमान से बेहद गुस्सा थीं इसलिए उन्होंने सलमान के लिए दरवाजा ही नहीं खोला था। इसके बाद दो सलमान खान ने खूब हल्ला मचाया औऱ दरवाजा पीटा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच उनके हाथ से खून भी निकलने लगा था। जानिए आगे क्या हुआ:-
-
फिल्म चलते-चलते हाथ से निकल जाने के बाद ऐश्वर्या ने तय कर लिया था कि वह सलमान खान से अब नहीं मिलेंगी। ऐश्वर्या ने सलमान के फोन तक उठाना बंद कर दिया था।
-
सलमान खान ने इस बीच ऐश्वर्य़ा से शादी करने का फैसला ले लिया था! शादी का प्रपोजल लेकर सलमान खान ऐश्वर्या के लोखंडवाला में गोरखटावर हिल में 17वें फ्लोर पर जा पहुंचे।
-
सलमान ने ऐश्वर्या के घर की घंटी बजाई, ऐश्वर्या ने आई डोर से देखा तो वहां सलमान थे। ऐश्वर्या उस वक्त डर गईं क्योंकि रात हो रही थी औऱ उन्हें ‘चलते चलते’ के सेट का किस्सा अभी भी दिमाग में घूम रहा था।
-
ऐसे में ऐश्वर्या ने दरवाजा खोला ही नहीं। सलमान लगातार घंटी बजाते रहे पर ऐश्वर्या ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। सलमान जोर जोर से दरवाजा बजाने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के हाथ से उस वक्त खून भी निकलने लगा था।
-
इसके बाद सलमान खान ने ऐश्वर्या को धमकी दी कि अगर ऐश ने उनके कहने पर दरवाजा नहीं खोला तो वह बिल्डिंग की छत पर जाएंगे औऱ वहां से छलांग लगा देंगे
-
इसके बाद ऐश्वर्या को दरवाजा खोलना पड़ा। सलमान को उन्होंने घर के अंदर बुलाया। सलमान ने तब ऐश्वर्या से शादी की इच्छा जाहिर की। लेकिन ऐश्वर्या ने मना कर दिया। ऐश ने कहा कि उन्हें सोचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए
-
इसके बाद ऐश्वर्या के माता पिता को इस घटना के बारे में पता चला
-
घटना के बारे में पता लगने के बाद ऐश के माता पिता ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
-
जिसके बाद सलमान खान का ऐश के अपार्टमेंट में आना बैन कर दिया गया।
-
ऐश्वर्या राय औऱ सलमान खान पुरानी तस्वीर में