-
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) वैसे तो रियल लाइफ में बेहद ही खूबसूरत हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने का आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अदाएं, मुस्कुराहट और सजने-संवरने का जो सादगी भरा स्टाइल वो हर किसी का दिल जीत लेता है। इसलिए तो उन्हें ‘सदाबहार अभिनेत्री’ भी कहा जाता है। ऐसे में अब उनकी AI ने बार्बी डॉल वाली फोटोज बनाई है। (Photo- Myntra/Twitter)
-
रेखा की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो क्यूट बार्बी डॉल बन बेहद ही प्यारी लग रही हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। (Photo- Myntra/Twitter)
-
70-80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ने बार्बी डॉल वाले स्टाइल में कोई फोटोशूट नहीं करवाया है बल्कि ये फोटोज AI ने जनरेट की है। (Photo- Myntra/Twitter)
-
तस्वीरों में रेखा को छोटी कैप लगाए तो कभी शॉर्ट ड्रेस में देखा जा सकता है। इसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। एक बार में तो उन्हें इस लुक में पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। (Photo- Myntra/Twitter)
-
रेखा के बार्बी डॉल वाला लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं। वो उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। (Photo- Myntra/Twitter)
-
68 साल की उम्र में भी रेखा अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वोग अरेबिया के लिए फोटोशूट करवाया था। इसमें उनका अलग-अलग स्टाइलिश फोटोशूट देखने के लिए मिला था। (Photo- Rekha/Insta)
-
रेखा भले ही फिल्मों से दूर हैं। मगर वो टीवी रियलिटी शोज, इवेंट्स और पार्टीज जरूर अटेंड करती हैं, जिसमें हमेशा वो सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। (Photo- Rekha/Insta)