-
अमेरिका और एशिया में कई जगहों पर बुधवार को पूर्ण चंद्रहण का नायाब नजारा देखने को मिला। (स्रोत: एपी)
-
दूधिया रोशनी से धरती को रोशन करने वाला चांद कुछ जगहों पर सूरज की तरह दहकता अंगारा नजर आया। यों लगा कि रात में चांद की जगह सूरज ड्यूटी करने पहुंच गया। (स्रोत: एपी)
-
भारतीय मानक समय के अनुसार पूर्ण चंद्रग्रहण की शुरुआत बुधवार दोपहर 2.44 बजे हुई और यह शाम छह बजकर चार मिनट सात सेकेंड पर खत्म हो गया। (स्रोत: एपी)
-
सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की लुकाछिपी वाला खगोलीय घटनाक्रम तीन घंटे 20 मिनट तक चला। पूर्ण चंद्रग्रहण के चरम स्तर पर पहुंचने पर चंद्रमा करीब 23 मिनट तक पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढका दिखाई दिया। (स्रोत: एपी)