-
-
इस वीडियो में शुभांगी अत्रे पुरी (अंगूरी भाभी), सौम्या टंडन (अनीता भाभी), आसिफ शेख (विभूती मिश्रा) और रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) एकदम मॉर्डन अवतार में नजर आ रहे हैं।
-
इस गाने में शो के नल्ले किरदार भैय्या विभूती मिश्रा एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
-
जहां तक सवाल है मनमोहन तिवारी का तो दर्शकों को उनका यह नया अंदाज बहुत पसंद आयेगा।
-
इस सीरियल की दोनों भाभीजी यानी अनीता भाभी और अंगूरी भाभी को आपने अब तक बेहद सरल स्वभाव में देखा होगा लेकिन इस गाने में दोनों भाभियां आपको एक अलग और स्टाइलिश अंदाज में नजर आने वाली हैं।
-
इस गाने को गाया है सिंगर अनमोल मलिक ने और इसमें रैप मशहूर रैपर रफ्तार ने दिया है। यह ऐसा पहला मौका जब रफ्तार और अनमोल ने किसी टीवी शो के लिए गाना गाया है।
-
शो में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हप्पू सिंह ने भी गाने के सेट पे खूब जम कर मस्ती की जैसा कि तस्वीरों में साफ दिखाई पड़ रहा है।
-
मनमोहन तिवारी की माँ और अंगूरी भाभी की सासू माँ रामकली (अम्मा जी) ने भी इस मस्ती भरे माहौल में मजे लेने का कोई भी मौका हाथ से नही जाने दिया।
-
इस शो के मेकर्स और मशहूर रैपर रफ्तार का मानना है कि यह गाना दर्शकों को जरुर पसंद आयेगा। रैपर रफ्तार और सिंगर अनमोल का मानना है कि यह पेपी रैप नंबर इस शो में और ज्यादा ह्यूमर ले आएगा. अनमोल ने इस गाने को शुरुआत दी है जबकि रफ्तार ने इसमें अपने स्टाइल में रैप गाया है।
-
मशहूर रैपर रफ्तार का असली नाम दीलिन नायर है। रफ्तार इस गाने को लेकर बताते हैं कि 'यह मेरे लिए नया अनुभव है 'भाभी जी घर पर हैं' एक कॉमेडी शो है, मुझे अधिकतर सफऱ पे ही रहना पड़ता है जिस वजह इस शो को मैं रोजाना ऑनलाइन देखता हूं, और मुझे शो के सभी किरदार बेहद पसंद हैं।'