-
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों स्विटजरलैंड की बर्फीली हवाओं में फुल टू इंटरटेनमेंट का मजा ले रहे हैं। रणवीर आए दिन ही अपने सोशल एकाउंट पर एक के बाद एक फोटो अपलोड कर रहे हैं। अपने डिफिरेंट लुक की वजह से रणवीर कई बार मजाक का पात्र बनते हैं। लेकिन बर्फीली फिजाओं के बीच उनकी इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि जल्द ही रणवीर संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

लेकिन इससे पहले ऐसा लगता है कि रणवीर अपने मूड को पूरी तरह चिल कर लेना चाहते हैं। इसी खोज में वह जा पहुंचे हैं बर्फ की आंधियों के बीच स्विजरलैंड। -
तूफानी मिजाज वाले रणवीर यहां भी कुछ तूफानी करने से बाज नहीं आए और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से कई वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वह बर्फ के मैदान में क्रिकेट ल रहे हैं। हमेशा से एनर्जेटिक रहने वाले रणवीर बर्फ के बीच भी बेहद जोशीले नजर आ रहे हैं।
-
ठंडी बर्फीली पहाड़ियों की खूबसूरती को कुछ यूं निहारते रणवीर।
-
बर्फ के बीच रणवीर सिंह पहाड़ों पर भ्रमण करने वालो डॉग के साथ भी फन करते देखे गए।
-
यहां पर रणवीर DDLJ के शाहरुख की तरह कुछ यू अंदाज में एंजॉय कर रहे हैं।
-