-
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
अब हाल ही में यह कपल बहुत समय के बाद एक साथ नजर आया है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
वहीं, दीपिका पादुकोण अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में अब दोनों स्टार्स अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर डिनर डेट पर गए, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई है। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
बीते दिन यानी शनिवार को दीपिका-रणवीर डेट नाइट पर निकले। दोनों की फोटो लेने के लिए पैपराजी की भीड़ लग गई। बता दें कि कपल को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
जहां रणवीर सिंह अपनी ब्रांड न्यू कार हमर ईवी 3X को चलाते हुए नजर आए और दीपिका उनके पास वाली सीट पर बैठी दिखाई दीं। बता दें कि इस लग्जरी कार की अनुमानित कीमत लगभग 4.57 करोड़ रुपये है। (Photo Credit: SnehZala/Insta)
-
इसी साल 6 जुलाई को अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने 40वें जन्मदिन पर यह कार खुद को गिफ्ट की थी। इसके अलावा बैंग मुंबई के हेड शेफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
-
इस फोटो में रणवीर-दीपिका शेफ के साथ पोज देते हुए नजर आए। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि देखो कौन बैंग मुंबई तक पहुंच गया। अब लोग इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। (Photo Credit: manavkhanna93/Insta)
-
इस आउटिंग के दौरान रणवीर सिंह व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आए, वहीं उनके क्लीन शेव ने सभी का ध्यान खींचा और एक्ट्रेस दीपिका ब्लैक ब्लेजर में दिखाई दीं। (Photo Credit: Deepika Padukone/Insta)
