-
रानी चटर्जी भोजपुरी (Bhojpuri Actress Rani chatterjee) की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें इंडस्ट्री का क्वीन भी कहा जाता है। वो फिटनेस फ्रीक (Bhojpuri Fitness freak Actress) हैं। एक्ट्रेस अपना कोई ना कोई ना वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम के बाद की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो ग्लो दिखा रही हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में रानी अपना ग्लो तो दिखा ही रही हैं मगर नेटिजन्स की निगाहें उनके स्ट्रेच मार्क्स पर जाकर अटक गई हैं। फिटनेस के साथ एक्ट्रेस स्ट्रेच मार्क्स को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
-
रानी ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘सूरज प्लीज मुझे Kiss करो’। इसके बाद तो उनकी तस्वीरों पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आने लगे। एक ने लिखा, ‘स्ट्रेच मार्क!! बहुत ज्यादा है’। दूसरे ने लिखा, ‘रानी आप बहुत ही शानदार लग रही हैं।’
-
इसके साथ ही तीसरे ने लिखा, ‘आपकी उम्र को देखकर नहीं करेगा सन किस’। वहीं, चौथा तो उनके चेहरे पर ग्लो को देखकर शॉक्ड रह गया। उसने लिखा, ‘कितना ग्लो कर रहा है फेस’। इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में अगर रानी चटर्जी के लुक की बात की जाए तो इसमें उन्हें जिम आउटफिट में देखा जा सकता है। वो ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इसे ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं।
-
ये कोई पहली बार नहीं है जब रानी ने अपने ग्लो के साथ स्ट्रेच मार्क्स को दिखाया है। इससे पहले भी नो कई मौकों पर अपना ग्लैमरस लुक और फिटनेस को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचाती हैं।
-
आपको बता दें कि रानी चटर्जी के स्ट्रेच मार्क वेट लूज करने के बाद ही हुए हैं। कभी वो अपने बढ़े वजन की वजह से काफी ट्रोल हुआ करती थीं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बुरा-भला कहा करते थे, जिसके बाद उन्होंने खुद को फिट करने की ठानी थी।
