-
रामानंद सागर की रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी और श्रीराम के अनुज के किरदार में नजर आ चुके अभिनेता सुनील लहरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रामायण के पुनः प्रसारण से अरविंद त्रिवेदी तो टिकटॉक पर भी छाए रहते हैं। टीवी पर ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे के दुश्मन के रूप में दिखाई देते हैं लेकिन असल जिंदगी में सुनील लाहरी रील के रावण अरविंद त्रिवेदी का काफी सम्मान करते हैं। जी हां, यह बात वह खुद भी अपने सोशल अकाउंट पर बयां की है। (All Photos- Twitter)

सुनील लहरी ने अपने अकाउंट पर अरविंद संग तस्वीर शेयर कर उन्हें अपना क्लोज फ्रेंड बताया है। जब भी वह रामायण के रावण से मिलते हैं तो उन्हें सम्मान पूर्वक गले लगाते हैं। -
सुनील लाहरी ने बहुत कम शो किए हैं लेकिन अरविंद त्रिवेदी ने कई फिल्मों में काम किया है। ये दोनों ही कलाकार रियल लाइफ में एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
-
बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का सम्मान श्रीराम की भूमिका करने वाले अरुण गोविल भी करते हैं।
-
रामायण में श्रीराम बने अरुण गोविल, सीता के रोल में नजर आईं दीपिका और लक्ष्मण (सुनील लहरी) टीवी पर भी एक-दूसरे के लिए मर मिटने वाले थे। रियल लाइफ में भी इन तीनों के काफी अच्छे संबंध हैं।