-

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इन दिनों देश की जनता घरों में क्वारेंटाइन हैं। लॉकडाउन के चलते लाखों लोग मौजूदा वक्त में रामायण और महाभारत का आनंद ले रहे हैं। रामानंद की रामायण के चलते लंबे समय के बाद अब इस प्रोग्राम के पात्र भी चर्चा में आए हैं। अरुण गोविल सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों उनकी रामायण देखते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी और ताजा घटनाक्रम में वह अपने फर्जी ट्वीटर अकाउंट को लेकर लाइमलाइट में हैं। रामायण के श्रीराम का यह ऐसा फर्जी अकाउंट था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं समझ पाए।
-
पीएम मोदी ने अरुण गोविल के फर्जी अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर अपील की। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए अरुण गोविल से आह्वान किया और साथ देने की अपील की। बाद में फर्जी अकाउंट से पीएम के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
दिलचस्प ये है कि अरुण गोविल का फर्जी अकाउंट के आगे रियल लगा है। यही वजह हो सकती है कि पीएम को पहचानने में दिक्कत हुई। यह फर्जी अकाउंट @RealArunGovil नाम से था। -
बाद में जब यह बाद रामायण के राम को पता चली तो उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट पर लिखा, बहुत-बहुत शुक्रिया सर…मेरा असली ट्विटर हैंडल @arungovil12 के नाम से है। उनके 58 हजार के करीब फॉलोवर्स हैं।
-
इसी के साथ अरुण गोविल ने अपने असली अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा, नमस्कार भाइयों एवं बहनों, एक आवश्यक सूचना आपको इस विडीयो के माध्यम से देना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम से फेक अकाउंट बनाकर यूजर कर रहा है। आशा करता हूं आप अवश्य समर्थन करेंगे ! वीडियो में पहले उन्होंने अपने फैंस से कहा- आशा करता हूं आप इन दिनों रामायण देख रहे होंगे और पहले की तरह आनंद भी ले रहे हैं। इसके बाद वह फर्जी अकाउंट की जानकारी देते हैं।
-
अरुण ने अपने ओरिजनल पेज से फेक अकाउंट चलाने वाले यूजर को टैग करने हुए उसे बंद करने को कहा था जिसके बाद @RealArunGovil अकाउंट डिलीट हो गया है। फेक अकाउंट पर फॉलोवर्स बढ़ते जा रहे थे।