
#ramayan: इन दिनों रामानंद सागर की रामायण सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं। इसी के साथ आज कल दर्शक रामायण के कलाकारों पर भी गौर करने लगे हैं। ये वो कलाकार हैं जिन्हें लोग आज भी भगवान मानते हैं। दर्शक इन जिनों अपने सोशल अकाउंट पर श्रीराम-सीता,हनुमान, सुग्रीव, लक्ष्मण और रावण के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे। बहरहाल, यहां हम कैकेयी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। रामायण में कैकेयी की भूमिका भी अहम है। रामानंद सागर की रामायण में कैकेयी का किरदार बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने निभाया था। आज हम पद्मा की वो तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें शायद आपने पहले नहीं देखा होगा। आइए डालते हैं पद्मा खन्ना के फिल्मी करिअर पर एक नजर। 
पद्मा खन्ना ने रामायण के अलावा 70 और 80 दशक के तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है। वह उस दौरान की मॉडर्न अभिनेत्रियों में शुमार थीं। 
रामायण ही नहीं पद्मा ने तमाम हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का जीता है। 
पद्मा उत्तर प्रदेश के बनारस से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने महज 7 साल की उम्र में ही उन्होंने बिरजू महाराज से कथक की ट्रेनिंग ली थी। 12 साल की उम्र में वह एक बेहतरीन कथक डांसर बन चुकीं थीं। कथक के जरिए ही उनका सिनेमा में आगमन हुआ था। एक बार वह स्टेज पर कथक का परफोर्म कर रही थीं। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री बैजंतीमाला भी आई थीं। वह पद्मा के नृत्य से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने उन्हें मुंबई आने की सलाह दे दी। बाद में पद्मा का मुंबई गईं जहां पर उन्हें भोजपुरी फिल्म में बाल कलाकार का किरदार मिला। -
बाद में पद्मा ने बॉलीवुड फिल्म बीबी और मकान में डेब्यू किया। लेकिन सफलता उन्हें 70 के दशक में मिली जब पद्मा को देवानंद की फिल्म जॉनी मेरा नाम में काम मिला। फिल्म में उन्हें आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला।
-
इसके बाद अमिताभ की फिल्म सौदागर में पद्मा पर फिल्माया गया गाना 'सजना है मुझे सजना के लिए' आज भी हिट है।
-
फिल्म के एक सीन में अमिताभ ने पद्मा खन्ना की पिटाई भी की थी।