-
यूपी के छोटे से शहर बरेली से निकलकर हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में हर वो मुकाम पाया जो कोई अभिनेत्री हासिल करना चाहती है। पहले मॉडलिंग में नाम कमाया फिर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद अब प्रियंका हॉलीवुड में जलवे बिखेर रही हैं। प्रियंका को लोगों का खूब प्यार मिला। प्यार के साथ ऐसे कई मौके आए जब लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। जी हां प्रियंका चोपड़ा कई मर्तबा अपनी तस्वीरों पर ट्रोल हो चुकी हैं। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर एक नजर। (All Photos: @priyankachopra/instagram)
-
प्रियंका ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह बिना ब्लाउज की साड़ी में दिखी थीं। इंडियन फैंस को ये रास नहीं आया और भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया।
-
इसी साल न्यूयॉर्क के मेट गाला फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा के लुक का भी लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। प्रियंका की इस अजीबोगरीब ड्रेस पर खूब मीम्स भी बने। हालांकि ट्रोल करने वाले लोगों को ये शायद ही पता हो कि मेट गाला में ऐसे ही अतरंगी कपड़े और फैशन स्टेटमेंट का पुराना इतिहास रहा है।
-
इससे पहले एक बार प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंची थीं। मुलाकात के दौरान पीसी ने स्कर्ट पहना हुआ था। इस तस्वीर पर भी लोगों ने खूब हाय तौबा मचाया और प्रियंका को सिखाने लगे कि पीएम से मुलाकात के वक्त किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।
-
अपने फैशन स्टेटमेंट से अपने फैंस को क्रेजी बनाने वाली प्रियंका ने एक बार इस तरह का ड्रेस पहना जिसमें पैंट खाकी कलर की थी। लोगों ने खाकी पैंट को आरएसएस से जोड़कर तब भी प्रियंका को खूब ट्रोल किया।
-
इसी तरह से पिछले साल 15 अगस्त के दिन प्रियंका ने तिरंगे के रंग का दुपट्टा गले में लगाकर देश को शुभकामनाएं दी। लेकिन लोगों को ये भी रास नहीं आया और ऐसे लोग लिखने लगे कि कम से कम तिरंगे का सम्मान करना सीखो प्रियंका।
