-
प्रियंका चोपड़ा का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बरेली जैसे छोटे शहर से निकल उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में झंडे गाड़ते हुए बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका की पहचान आज ग्लोबल स्टार के तौर पर होती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। वॉग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने करियर से जुड़ी वो बातें शेयर की हैं जिनसे उनके फैंस आज तक अंजान थे। (All Pics: @priyankachoprajonas/instagram)
-
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके स्ट्रगल के दिन बहुत डरावने थे। उन्होंने बताया- मैं कुछ नहीं जानती थी और किसी को नहीं जानती थी। मुझे पर डायरेक्टर चिल्लाते थे। मुझे फिल्मों से बाहर निकाल दिया जाता था।
-
हालांकि लोगों के इस तरह के व्यवहार के बाद भी प्रियंका का हौंसला नहीं टूटा और वह लगी रहीं।
-
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत फिल्मों में अपना लक आजमा रहीं प्रियंका को पहली फिल्म अक्षय के साथ मिली।
-
अक्षय के साथ फिल्म अंदाज में अपनी अदाकारी से प्रियंका ने दिखा दिया कि वो इंडस्ट्री पर राज करने आई हैं।
-
प्रियंका ने बताया कि स्काइ इज पिंक के सेट पर उनकी इंटेंस एक्टिंग देख निक जोनस के आंसू निकल पड़े थे।
-
निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा फिर से स्काइ इज पिंक के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
