-
कल यानी 20 अक्टूबर को पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया है। आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी करवा चौथ मनाया। आइए जानते हैं कैटरीना कैफ , प्रियंका चोपड़ा से लेकर इन सितारों का कैसा रहा करवा चौथ। (Photos: Priyanka Chopra/Insta)
-
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को पानी पिलाकर उनके व्रत को खत्म किया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी वीडियो कॉल पर मौजूद थीं। (Photos: Priyanka Chopra/Insta)
-
मेहंदी लगाए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ यूं पोज देती दिखीं। (Photos: Priyanka Chopra/Insta)
-
हर साल की तरह इस बार भी कैटरीना कैफ ने विकी कौशल की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा था। इस दौरान कैटरीना कैफ ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लगीं। (Photo: Katrina Kaif/Insta)
-
कैटरीना कैफ ने करवा चौथ की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो अपनी सास से आशीर्वाद लेती नजर आईं। (Photo: Katrina Kaif/Insta) (यह भी पढ़ें: परिणीति ने लगाई मेहंदी, पति राघव चड्ढा के साथ कुछ इस तरह मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें)
-
कैटरीना कैफ ने अपने पूरे परिवार के साथ इस साल का करवा चौथ त्योहार सेलिब्रेट किया। (Photo: Katrina Kaif/Insta)
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी करवा चौथ सेलेब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। (Photos: Mouni Roy/Insta)
-
सूरज नांबियर को मौनी रॉय यूं देखती नजर आईं। दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं। (Photos: Mouni Roy/Insta)
-
इस ट्रेडिशन फेस्टिवल के लिए मौनी रॉय ने साड़ी कैरी किया था जो उनपर जच रही है। (Photos: Mouni Roy/Insta)
-
रकुल प्रीत कौर और जैकी भगनानी का ये पहला करवा चौथ था। इस त्योहार की तस्वीरें अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। (Photos: Rakul Singh/Insta)
-
इन दौरान दोनों काफी खुश दिखें। दोनों ने मैचिंग आउटफिट कैरी किया था। (Photos: Rakul Singh/Insta)
-
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट का भी ये पहला करवा चौथा था। दोनों ने इसी साल 15 मार्च को शादी की थी। (Photos: Pulkit Samrat/Insta)
-
इस दौरान कृति और पुलकित ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब भा रही है। (Photos: Pulkit Samrat/Insta)c
-
रविना टंडन ने भी करवा चौथ सेलेब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपने पति संग यूं पोज देती दिखीं। (Photos: Raveena Tandon/Insta) (नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में हैं। लेकिन यहां बताई गई 9 फिल्में बच्चों को भूलकर भी नहीं दिखानी चाहिए। अगर दम है तो अकेले देखें। लिंक पर क्लिक कर मिल जाएगी पूरी जानकारी )
