-
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में रेड कारपेट पर दिखी प्रियंका चोपड़ा
-
क्वान्टिको’ की 34 साल की एक्ट्रेस ज्यादातर मौकों पर अपने बाल बंधे हुए ही रखती हैं लेकिन इस मौके पर वह खुले बालों में दिखीं। हालांकि इस अवॉर्ड समारोह में भी उनके गहरे रंग की लिपिस्टिक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
-
प्रियंका चोपड़ा जेफरी डीन मोर्गन के साथ स्टेड पर आईं और एक्टर बिली बॉब थॉर्टन को अवॉर्ड दिया।
-
प्रियंका के रेड कार्पेट अपियरेंस पर दुनिया दो हिस्सों में बंट गई हैं। जहां कोई उन्हें रेड कार्पेट का स्टार बता रहा है वहीं कुछ का मानना है कि उन्हें पीसी से और ज्यादा अच्छे लुक की उम्मीद थी।
-
आपको पता होगा कि प्रियंका चोपड़ा 'मिस वर्ल्ड 2000' की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका को भारत सरकार 'पद्मश्री' से भी सम्मानित कर चुकी है।
-
गोल्डन ग्लोब से पहले प्रियंका ऑस्कर जैसे अंतर राष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह को भी होस्ट कर चुकी हैं।