-
प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) की अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक( The Sky is Pink ) का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा को महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से 7 साल कैद और जुर्माने की हिदायत दे दी गई है। (फोटो सोर्स- YouTube)
-
हुआ ये कि ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है। इस सीन में प्रियंका फरहान अखतर से कहते दिखती हैं कि एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर हम दोनों साथ मिलकर बैंक लूटेंगे।
-
इसी सीन के स्क्रीनशॉट को महाराष्ट्र पुलिस ने शेयर करते हुए ट्वीट किया कि बैंक लूटने के जुर्म में आईपीसी की धारा 393 के तहत 7 साल की सजा हो सकती है। इस ट्वीट में प्रियंका और फरहान अख्तर दोनों को टैग किया गया है।
-
महाराष्ट्र पुलिस के इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा- Oops मैं रंगे हाथों पकड़ी गई, अब प्लान B पर काम करने का टाइम आ गया है। इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने फरहान अख्तर और 'द स्काई इज पिंक' को भी टैग किया है।
-
बता दें कि द सकाई इज पिंक में जायरा वसीम प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की बेटी बनी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।
