-
कई लोगों को यह लगता है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai), दिशा पाटनी (Disha Patani), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) जैसी एक्ट्रेस को सीधा बॉलीवुड में काम करने का मौका मिल गया था और यहीं से उन्होंने करियर की शुरुआत की लेकिन ऐसा नहीं है। इंडस्ट्री की कई बड़ी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने साउथ फिल्मों (South Movies) से डेब्यू किया, उसके बाद बॉलीवुड में उन्हें मौका मिला। बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी साउथ की फिल्म में काम करने के बाद बॉलीवुड में मौका मिला था। दीपिका ने 2006 में कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से डेब्यू किया था।
-
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरुआत 2002 में आई तमिल फिल्म ‘थामिजान’ से डेब्यू किया था। उसके बाद बॉलीवुड में आई थीं।
-
ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद 1997 में आई तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
-
कई लोगों का मानना है कि दिशा पाटनी ने 2016 में आई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जबकि इससे एक साल पहले 2015 में वह साउथ की फिल्म ‘लोफर’ में काम कर चुकी थीं।
-
कृति सेनन ने तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्कादिने’ से 2014 में डेब्यू किया था। इसी साल वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती में नजर आई थीं।
-
रकुल प्रीत सिंह सबसे पहले 2009 में कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ में नजर आई थीं। इसके पांच साल बाद 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में ‘यारियां’ फिल्म के साथ डेब्यू किया था।
-
यामी गौतम भी बॉलीवुड में आने से पहले कई टीवी शो और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उनका डेब्यू 2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से हुआ था। (All Photos: Social Media)