-

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम काफी प्राइवेट इंसान हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को न ही मीडिया और न ही सोशल मीडिया पर डिसकर करते हैं। आज हम आपको बी-टाउन के माचो मैन की निजी लाइफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनके पसंदीदा स्टार की शादी भी हुई है। जी हां, उन्होंने साल 2014 में प्रिया रुंचल संग प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। जॉन और प्रिया की शादी की तस्वीरें भी उनके चाहने वालों ने शायद ही देखी होंगी। तो चलिए आज हम आपको जॉन की लव लाइफ के बारे में जानते हैं। (All Photos- Instagram)
-
जॉन की वाइफ प्रिया रुंचल लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी बेहद कम एक्टिव रहती हैं। कहने को भले ही उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट है लेकिन वहां पोस्ट सिर्फ 4 ही हैं।
जॉन और प्रिया बहुत कम सेलेब्स की पार्टी का हिस्सा बनते हैं। ये कपल एक दूसरे के साथ ही ज्यादा टाइम स्पेंट करता है। प्रिया से पहले जॉन ने अभिनेत्री बिपाशा बासू को करीब 9 साल तक डेट किया था। दोनों को कई मौकों पर भी साथ देखा जाता था। -
बिपाशा ने जॉन से ब्रेकअप के बाद करण सिंह ग्रोवर से शादी रचा ली थी। जबकि जॉन की मुलाकात प्रिया से हुई थी। प्रिया और जॉन पहली बार मुंबई के बांद्रा स्थित एक जिम में वर्कआउट के दौरान मिले थे।
दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था। जॉन की पत्नी प्रिया बैंक में काम करती हैं। एक मौके पर जॉन ने बताया था कि प्रिया मेरी फुटबाल टीम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी देखती हैं।