-
Ramayan: रामानंद सागर की रामायण में राम के रूप में नजर आए अरुण गोविल और सीता की भूमिका में दिखीं दीपिका के मौजूदा रूप को तो आप बखूबी देख चुके हैं। वह कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी शिरकत कर चुके हैं। आज हम आपको दशानन रावण की पत्नी का किरदार निभाने वाली मंदोदरी के बारे में बता रहे हैं। उनके वर्तमान रूप को देख आप यकीन नहीं करेंगे कि ये वही मंदोदरी हैं जिन्हें आपने रामायण में देखा था। रामायण में (अरविंद त्रिवेदी) की पत्नी के किरदार में नजर आ चुकीं प्रभा मिश्रा ने मंदोदरी का रोल निभाया था। इस किरदार के बाद दोबारा उन पर किसी की नजर नहीं गई। बता दें कि वह अब भी टीवी पर आती हैं लेकिन उन्हें पहचानना थोड़ा मुश्किल है। तस्वीर में आप जिन्हें देख रहे हैं ये वही मंदोदरी हैं, जो रावण की पत्नी बनी थीं।
-
भले ही प्रभा मिश्रा किसी शो में नजर न आती हों लेकिन टीवी पर वे कई आधात्यमिक कार्यक्रमों में जरूर दिखती हैं। प्रभा का कहना है कि मंदोदरी के किरदार से उन्हें खासी पहचान मिली लेकिन इसी के जरिए उनका रुझान आधात्म की ओर बढ़ा।
रामायण से पहले प्रभा मिश्रा ने कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया लेकिन इस किरदार से प्रेरित होकर उन्होंने ग्लैमर छोड़ आध्यात्म का राश्ता चुनना बेहतर समझा। -
प्रभा मिश्रा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से पिछले 16 सालों से जुड़ी हैं। प्रभा मिश्रा अब ओम शांति संस्था में वरिष्ठ ब्रह्मकुमारी हैं।
-
वह इस संगठन की श्रेष्ठ वक्ता हैं। उनके कार्यक्रम में राजनीति के कई दिग्गज भी नजर आते हैं। तस्वीर में आप छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को देख रहे हैं।
डाक्टर प्रभा इन दिनों देश विदेश में जाकर लोगों को राजयोग के बारे में जागरुक कर रही हैं। वह लोगों को बताती हैं कि कैसे एक इंसान तनावमुक्त जीवन जी सकता है और सफलता के आयाम को छू सकता है। -
डॉक्टर प्रभा ने एक कार्यक्रम के दौरान रामानंद सागर के एक एग्रीमेंट का भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि जिस वक्त वह रामायण के लिए चुनी गई थीं तब रामानंद सागर ने सभी किरदारों से सात्विक जीवन जीने का एक एग्रीमेंट साइन करवाया था। पहले तो कुछ कलाकारों को स्मोकिंग, नॉनवेज, शराब को त्यागने में दिक्कतें आईं लेकिन 4 साल बाद सभी ने इन चीजों से दूरियां बना ली थीं। इसी शो के बाद वह खुद भी आध्यात्म की ओर जा पहुंची।
