-
देश भर में रेप की बढ़ती घटनाओं से चिंतित देश की जनता के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस तरह के जघन्य अपराध के लिए मोर्चा खोला है। आम लोग उन्नाव और कठुआ रेप केस को लेकर जहां पीड़िताओं के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, वहीं हिंदी सिनेमा के कलाकारों ने भी सड़क पर उतर कर आम जनता का साथ दिया। मुंबई के बांद्रा की सड़कों पर जनता का हुजूम गैंगरेप पीड़िताओं के लिए इंसाफ मांगने को इकट्ठा हुआ। वहीं, इस भीड़ में ट्विंकल खन्ना और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। ट्वविंकल के साथ इस दौरान उनका बेटा आरव भी मौजूद था। इसके अलावा राजकुमार राव, पत्रलेखा, कल्कि कोचलिन, विशाल ददलानी, अदिति राव हैदरी आदि सेलेब्स भी पब्लिक के बीच आए और मुहिम में शामिल हुए। देखें तस्वीरें। (सभी तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से ली गए हैं)
-
बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर पब्लिक के साथ विरोध करतीं अदिति राव हैदरी। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
बेटे आरव के साथ ट्विंकल खन्ना। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इस प्रोटेस्ट में लोगों का साथ देते विशाल ददलानी। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
गैंगरेप के खिलाफ जनता के साथ विरोध में खड़ीं तारा शर्मा। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
राजकुमार राव के साथ पत्रलेखा। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
लोगों के हुजूम के साथ बलात्कारियों के विरोध में खड़ीं ट्विंकल खन्ना। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
