-
परिणीति चोपड़ा शादी (Parineeti Chopra Wedding) करने जा रही हैं। 24 सितंबर को उदयपुर में वह आप (AAP) सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सात फेरे लेंगी। शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुंबई में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संग स्पॉट हुईं। मौका था फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) की स्क्रीनिंग का।
-
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा को मुंबई के जुहू में पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में साथ देखा गया।
-
परिणीति ब्लैक सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
-
अक्षय कुमार ने भी ब्लैक आउटफिट कैरी किया था।
-
अक्षय और परिणीति मिशन रानीगंज में लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
-
मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
मिशन रानीगंज की कहानी रियल स्टोरी पर बेस्ड है। (All Photos: Indian Express)
