-
परिणीति चोपड़ा ने 13 मई को दिल्ली में आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा संग सगाई कर ली है। लंबे समय से दोनों की अफेयर की खबरें आ रही थीं। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
परिणीति-राघव ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। दोनों की सगाई पारंपरिक तरीके से हुई। (फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
परिणीतो और राघव दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में उन्होंने एक सा ही कैप्शन डाला है।(फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
राघव-परिणीति की सगाई में अकाल तख्त साहिब, सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी भी पहुंचे थे। इनका आशीर्वाद लेते हुए दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाया। (फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
वैसे तो दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी, लेकिन सगाई वाले दिन वह एक-दूसरे पर जमकर प्याल लुटाते नजर आए। दोनों के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और नेटिजन्स उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।(फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
परिणीति और राघव ने एक दूसरे से मैचिंग कपड़े पहने थे। जो बेहस सिंपल लेकिन खूबसूरत थे। (फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)
-
परिणीति सगाई के बाद मुंबई जा चुकी हैं और जाते वक्त उन्होंने दिल्ली की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,”दिल दिल्ली छोड़कर जा रही हूं।” (फोटो- इंस्टाग्राम-parineetichopra)