-
बॉलीवुड (Bollywood) में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें आते ही पहचान मिल गई तो वहीं कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने कई साल तक टीवी-फिल्मों में काम किया और लंबे समय के बाद पहचान मिली। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने काम ही 35 या 40 की उम्र के बाद करना शुरू किया। बोमन ईरानी (Boman Irani) भी इन्हीं में से एक हैं। बोमन ने मुन्ना भाई एमबीबीएस (Munna Bhai MBBS) से अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके काम को बेहद पसंद किया जाने लगा। अब वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 44 साल की उम्र में की थी।
-
पंकज त्रिपाठी इस वक्त हर किसी के चहेते स्टार बन गए हैं। उन्होंने रण, अपहरण, ओमकारा और रावण जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो पंकज त्रिपाठी की उम्र करीब 36 साल थी।
-
संजय मिश्रा की कॉमेडी को लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने भी अपने करियर में कई फिल्में की लेकिन पहचान उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल से मिली। इसके बाद उन्होंने धमाल, ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। गोलमाल फिल्म के वक्त संजय मिश्रा की उम्र 42 साल थी।
-
कुमुद मिश्रा को आज कई फिल्मों में देखा जाता है और उन्हें पहचान 2011 में आई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉकस्टार से मिली थी। तब वह करीब 41 साल के थे। हालांकि कुमुद ने 1996 से ही काम करना शुरू कर दिया था।
-
पीयूष मिश्रा एक्टर होने के साथ-साथ राइटर, सिंगर भी हैं। इन्हें भी 2012 में फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से पहचान मिली थी। तब पीयूष मिश्रा 49 साल के थे। पीयूष 1988 से ही टीवी में काम कर रहे थे।
-
अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत तो 1980 के करीब की थी लेकिन फिर उन्होंने बच्चों की परवरिश के लिए ब्रेक ले लिया था। बाद में उन्होंने फिल्में की लेकिन पहचान फिल्म देवदास से मिली सकी। तब उनकी उम्र 49 साल थी।
-
बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने 1970 में देवानंद और वहीदा रहमान संग पहली फिल्म की थी। उस वक्त वह 40 साल के थे। (All Photos: Social Media)