-
'ऐ दिल है मुश्किल' एक्टर फवाद खान की बहन की सगाई का मौका था। इस दौरान फवाद खान पठानी अवतार में नजर आए। फवाद खान ने बहन की सगाई में फवाद खान अपनी पत्नी सदफ खान के साथ इस पाक मौके पर पहुंचे। फवाद ने बहन की सगाई में क्रीम कलर का पठानी कुर्ता पहना हुआ था। वहीं सदफ ने सीग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था। इस बीच ये कपल दूल्हा दूल्हन के साथ पोज देते नजर आए। फवाद खान ने अपनी एक्टिंग के माध्यम से हिंदुस्तानी दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था लेकिन पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन के चलते इंडियन फैन्स भी उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में फवाद की ये तस्वीरें फवाद के फैन्स को थोड़ी बहुत राहत दे सकती हैं। देखें बहन की सगाई में फवाद का कमाल का कुर्ता लुक, (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम #फवादखान से ली गई हैं):-
-
एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और सोनम कपूर स्टारर खूबसूरत में नजर आ चुके हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
फवाद खान की पत्नी सदफ खान (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
सगाई के वक्त की तस्वीर (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
फवाद खान और पत्नी के साथ नया जोड़ा (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
फवाद खान की बहन सना खान (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
