-

सोनाक्षी सिन्हा एक समकालीन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी पसंद की फिल्मों के साथ खुद के लिए बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने खुद के लिए ग्लिट्ज़ और ग्लैमर के स्टैंडर्ड को भी सेट किया। सोनाक्षी इस दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'नूर' के प्रमोशन में व्यस्त है। सोनाक्षी को हाल ही में टीवी रिएलिटी शो, दिल है हिन्दुस्तानी के सेट पर देखा गया था। सिल्वर शाइनिंग ड्रेस में में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। (Photo by Varinder Chawla)
-
सोनाक्षी सिन्हा ने करन जौहर, बादशाह और शेखर रवजियानी और शो के प्रतियोगियों के साथ खूब मस्ती की। साथ ही अपनी फिल्म नूर के पार्टी सांग 'मूव योर लक्क' की धुन पर भी डांस किया। फिल्म नूर, सुनील सिप्पी द्वारा निर्देशित की गई है और वह एक पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज की कराची, यू आर किलिंग मी पर आधारित है। यह एक युवा पत्रकार की कहानी है। जिसे अक्सर आतंकवादी गतिविधियों की रिपोर्टों को कवर करने के लिए भेजा जाता है, लेकिन वहां उसकी मुलाकात एक साथी से हो जाती है जिसे वो भी चाहने लगती है। फिल्म 21 अप्रैल 2017 को रिलीज होने जा रही है। (Photo by Varinder Chawla)
-
सोनाक्षी ने कुछ फोटोज इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर भी शेयर कीं और खुद को डिस्को बॉल के रूप में वर्णित किया। शो के जज करण जौहर, शाल्मली खोलगड़े, शेखर रवजियानी और बादशाह द्वारा सोनाक्षी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। (Photo by Varinder Chawla)
-
दिल है हिन्दुस्तानी की जज टीम शलमाली खुल्गड़े, शेखर रवजियानी, करण जौहर और बादशाह पोज़ देते हुए। (Photo by Varinder Chawla)
-
करण जौहर की एक फोटो। (Photo by Varinder Chawla)
-
सोनाक्षी सिन्हा ने दिल है हिन्दुस्तानी के सेट जम के मस्ती की। (Photo by Varinder Chawla)
-
फोटो के लिए पोज देते हुए शेखर रवजियानी। (Photo by Varinder Chawla)
-
ग्रुप फोटो में टीम के साथ सोनाक्षी सिन्हा। (Photo by Varinder Chawla)