-
Nirahua and Amrapali Dubey: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद से दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निरहुआ के साथ ही चर्चा में आम्रपाली दुबे भी हैं। आम्रपाली दुबे पूरे चुनाव निरहुआ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं।
-
निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। आम्रपाली ने ज्य़ादातर फिल्में निरहुआ के साथ ही की हैं। दोनों ने साथ में करीब 33 फिल्मों में काम किया है। (यह भी पढ़ें- चुनाव में हर वक्त साथ रहीं आम्रपाली दुबे, सांसद बन निरहुआ ने योगी यादित्यनाथ से करवाई मुलाकात)
-
एक बार इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने खुद इस बात की वजह बताई थी कि वह ज्यादातार निरहुआ के साथ ही फिल्में क्यों करती हैं।
-
आम्रपाली ने तब कहा था -मेरा मानना है कि दिनेश लाल यादव भोजपुरी के सबसे अच्छे एक्टर हैं। वो जमीन से जुड़े हैं। उनके साथ काम करना मुझे अच्छा लगता है। (यह भी पढ़ें- ना घर, ना जमीन और ना ही कोई गाड़ी, महज इतनी है निरहुआ की पत्नी की कुल संपत्ति )
-
आम्रपाली ने आगे कहा था- हम दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग है। ‘हम दोनों को स्क्रीप्ट पढ़ने के बाद पता होता है कि वो कैसे और क्या बोलने वाले हैं। इसलिए, हम दोनों के बीच कंफर्ट जोन ज्यादा है।
-
बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले हिंदी टीवी सीरियल्स में काम किया करती थीं। उन्होंने 2014 में दिनेश लाल यादव के साथ ही फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा था। (यह भी पढ़ें – निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी: अब संसद में साथ दिखेंगे तीनों दोस्त, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति)
-
निरहुआ और आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया में भी अकसर साथ दिखाई देते हैं। दोनों के वीडियोज उनके फैंस को काफी पसंद आते हैं। (यह भी पढ़ें- निरहुआ के लिए जब आम्रपाली ने बयां की अपनी फीलिंग्स, कहा – उनके जैसा लाइफ पार्टनर मिलना सौभाग्य की बात)
-
All Photos: Nirahua and Amrapali Dubey Instagram
